देश की खबरें | एसएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को कोलकाता की अलीपोर अदालत में पहला आरोप पत्र दायर किया।

कोलकाता, 30 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को कोलकाता की अलीपोर अदालत में पहला आरोप पत्र दायर किया।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और एसएससी के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा समेत 16 आरोपियों के नाम हैं। इस मामले में चटर्जी और सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच एजेंसी राज्य के उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की तफ्तीश कर रही है।

चटर्जी के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान कथित अनियमितताएं हुईं थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चटर्जी को जुलाई के आखिरी में गिरफ्तार किया था। तब वह राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके विभाग वापस ले लिए गए थे। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

सीबीआई ने अगस्त में सिन्हा को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\