देश की खबरें | सीबीआई, ईडी अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि ‘कानून का गहना’ हैं: नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि कानून का गहना" हैं।

रामपुर, 23 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि कानून का गहना" हैं।

नकवी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि जो लोग जांच एजेंसियों, अदालत, सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वे खुद सवालों से घिरे हुए हैं।

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि "करप्शन के क्रान्तिकारियों", "बेईमानी के बाहुबलियों" का बुरा वक्त चल रहा है, इसलिए वे बौखलाहट में "बेबुनियाद बयानबहादुर" बन बैठे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि ‘कानून का गहना’ हैं।

नकवी ने कहा, ‘‘मदरसों और वक्फ के सर्वे पर सवाल करने वाले "सियासती साजिश के सूत्रधार" हैं। भय और भ्रम का माहौल बना कर लोगों का भावनात्मक शोषण करना इनकी फितरत है। किसी को न डरने की जरूरत है न डराने की। सभी के संवैधानिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन पर कोई हमला नहीं हो सकता।’’

उनका कहना था कि पीएफआई जैसे कुछ संगठन देश के सौहार्द के ताने-बाने को ध्वस्त करने की साम्प्रदायिक साजिश कर रहे हैं, जिसे सबको मिलकर नाकाम करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी