देश की खबरें | सीबीआई निदेशक ने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर प्रशंसा पाने के प्रयासों से बचने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने भर्ती हुए नए अधिकारियों से बुधवार को कहा कि वे सोशल मीडिया जैसे बाहरी मंचों पर प्रशंसा पाने की कोशिश न करें।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने भर्ती हुए नए अधिकारियों से बुधवार को कहा कि वे सोशल मीडिया जैसे बाहरी मंचों पर प्रशंसा पाने की कोशिश न करें।

नवनियुक्त उपनिरीक्षकों के एक बैच के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सूद ने कहा कि अधिकारियों का असली प्रशिक्षण अब शुरू होता है, क्योंकि वे जांच, अभियोजन के लिए अपनी तैनाती के दौरान वास्तविक काम शुरू करते हैं, जो कौशल को और निखारने के लिए अपार अवसर प्रदान करता है।

निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि वे अनुभवों से सीखते रहें और चुनौतियों या असफलताओं से कभी निराश न हों क्योंकि इससे उन्हें अपने ज्ञान और विशेषज्ञता को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एजेंसी ‘‘अच्छे काम की आंतरिक रूप से सराहना’’ के लिए अपार अवसर प्रदान करती है और नए अधिकारी ‘‘सोशल मीडिया जैसे बाहरी मंचों के माध्यम से सराहना की उम्मीद न करें।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बाहरी प्रभावों से दूर रहना चाहिए। सूद ने अधिकारियों को अपने परिवारों की अनदेखी किए बिना स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने की भी सलाह दी।

समारोह में एजेंसी में 92 उप-निरीक्षकों को शामिल किया गया। सीबीआई निदेशक ने भर्ती हुए नए अधिकारियों को पदक और पुरस्कार भी प्रदान किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\