देश की खबरें | सीबीआई को केरल के वलायार में दो बहनों की मौत के मामले की जांच करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने सीबीआई को साल 2017 में वलायार में कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद अपनी झोपड़ी में मृत पाई गईं दो बहनों की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में लेने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

कोच्चि, 19 मार्च केरल उच्च न्यायालय ने सीबीआई को साल 2017 में वलायार में कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद अपनी झोपड़ी में मृत पाई गईं दो बहनों की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में लेने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मंजूरी दे दी थी, जिसपर विचार करने के बाद उच्च न्यायालय ने यह निर्देश दिया।

सीबीआई केरल में किसी मामले की जांच राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही कर सकती है।

पीड़ित बहनों की मां ने इस मामले की सीबीआई जांच की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी।

इस मामले में 13 साल की बड़ी लड़की का शव 13 मार्च 2017 को जबकि उसकी नौ वर्षीय छोटी बहन का शव चार मार्च को झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ मिला था। दोनों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया था।

पलक्कड़ की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने इस मामले में सबूतों के अभाव में पांच आरोपियों को बरी कर दिया था। अदालत के इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई, जिसपर विचार करने के बाद उच्च न्यायालय ने जनवरी में दोबारा सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी