सीबीआई ने सबूतों के अभाव में IPL सट्टेबाजी से जुड़े दो मामले बंद किए

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कथित फिक्सिंग से जुड़े दो मामलों को सबूतों के अभाव में बंद कर दिया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

CBI Photo Credits: IANS

नयी दिल्ली, 2 जनवरी : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कथित फिक्सिंग से जुड़े दो मामलों को सबूतों के अभाव में बंद कर दिया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सीबीआई ने यह जानकारी मिलने के बाद मई 2022 में सात लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी कि ‘क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल व्यक्तियों का एक नेटवर्क पाकिस्तान से मिल रहे ‘इनपुट’ के आधार पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के नतीजों को प्रभावित कर रहा है.’’

सीबीआई ने पहली एफआईआर दिल्ली के रोहिणी स्थित दिलीप कुमार तथा हैदराबाद के रहने वाले गुर्रम वासु और गुर्रम सतीश के खिलाफ दर्ज की थी. दूसरी एफआईआर में राजस्थान के सज्जन सिंह, प्रभु लाल मीणा, राम अवतार और अमित कुमार शर्मा को आरोपी के रूप में नामित किया गया था. लगभग दो साल की जांच के बाद सीबीआई उनके खिलाफ मामला आगे चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाई. यह भी पढ़ें : ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 58 डोर-टू-डोर वाहनों को जनता को समर्पित किया

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने 23 दिसंबर को विशेष अदालत में अपनी रिपोर्ट दायर कर दी है, जिसमें मामले को बंद करने की सिफारिश करने के कारणों का हवाला देने के अलावा, आरोपों और मामले में जांच का विस्तृत विवरण दिया गया है. उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा दायर की गई रिपोर्ट को स्वीकार करने या फिर आगे जांच का आदेश देने का फैसला अब अदालत को करना है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड