देश की खबरें | सीबीआई ने वन्यजीवों की अवैध खरीद फरोख्त रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वन्यजीवों की अवैध खरीद फरोख्त के रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली,18 जुलाई केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वन्यजीवों की अवैध खरीद फरोख्त के रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने इनके कब्जे से बाघ और तेंदुओं के 26 पंजे बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि दिल्ली के विकासपुरी के रहने वाले सनी के कब्जे में काफी सारे बाघ और तेंदुओं के पंजे हैं और उन्हें वह किसी को बेचने की तैयारी में है।

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी को उसके गुट के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी गई जो सौदा पक्का करने में उसकी मदद के लिए जयपुर से आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर अधिकारी और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के विशेषज्ञों के एक दल को जाल बिछाने के लिए संदिग्धों के ठिकाने पर भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार टीम ने 14 जुलाई से पामजीत सिंह उर्फ सनी और उसके सहयोगियों अशोक पारिख तथा पी पटेल पर करीब से नजर रखी थी। ये लोग जयपुर से आने वाले थे।

सूत्रों ने उन्हें बताया कि पारिख और पटेल 14 जुलाई को रात दस बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे और उनका अगले दिन करोल बाग में एक डीलर को प्रतिबंधित वस्तुएं बेचने की योजना है।

इसके बाद सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें सीबीआई के मुख्यालय लाया गया,जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\