देश की खबरें | सीबीआई ने सीमा शुल्क के रिश्वत मांगने के आरोपी दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के स्थित कंपनी से जब्त 60 किलो चांदी को वापस करने के एवज में कथित रूप से 19 लाख रुपये का रिश्वत मांगने के आरोप में सीमा शुल्क विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के स्थित कंपनी से जब्त 60 किलो चांदी को वापस करने के एवज में कथित रूप से 19 लाख रुपये का रिश्वत मांगने के आरोप में सीमा शुल्क विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई का आरोप है कि कंपनी के जब्त सामान को छोड़ने के लिए सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त (निवारण) एपी बांडेकर ने 15 लाख रुपये और अधीक्षक (जांच एवं आसूचना) नीरज के सिंह ने चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों अधिकारियों को शनिवार तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, ‘‘ आरोप के मुताबिक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) की निजी कंपनी ने 74 किलोग्राम चांदी पांच अक्टूबर 2020 को अहमदाबाद की कंपनी से खरीदी। इनमें से 60 किलोग्राम चांदी दो पैकेज में गुजरात से महाराष्ट्र भेजी गई। आरोप है कि छह अक्टूबर 2020 को मुंबई कस्टम, जांच एवं आसूचना द्वार इस 60 किलोग्राम चांदी को गैर कानूनी तरीके से जब्त किया गया।’’

कंपनी के मालिक ने सीबीआई से संपर्क किया और आरोप लगाया कि वह मुंबई स्थित न्यू कस्टम हाउस के अधीक्षक (जांच एवं आसूचना) की पूछताछ में शामिल हुए।

जोशी ने बताया, ‘‘ कंपनी के मालिक ने आरोप लगाया कि अधीक्षक (सिंह) ने शिकायत सहायक आयुक्त सीमाशुल्क (निवारण) बांडेकर के कार्यालय को भेज दी जिन्होंने चांदी को मुक्त करने के लिए रिश्वत की मांग की।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत लेने का इंतजार करने लगी।

उन्होंने ने बताया कि रिश्वत के हिस्से के रूप में दो लाख रुपये लेने जब सिंह आए तो सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और बांडेकर को भी बाद में हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ उनके कार्यालय एवं आवास की भी तलाशी ली गई जिसमें अपराध में संलिप्तता के संकेत देने वाले दस्तावेज मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\