देश की खबरें | सीबीआई ने सेना में भर्ती में अनियमितताओं को लेकर दो हवलदारों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेना के दो हवलदारों को बल में मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेना के दो हवलदारों को बल में मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में मंगलवार रात हवलदारों सुशांत नाहक और नवीन को गिरफ्तार किया जिन्होंने एक चयनित उम्मीदवार से यह कहकर कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये मांगे थे कि उसके कागजात अधूरे हैं।

उम्मीदवार ने सीबीआई से संपर्क किया और एजेंसी को सूचित किया कि उसे सेना आयुध कोर, पुणे द्वारा आयोजित परीक्षा में एमटीएस के पद के लिए चुना गया था और उसे 19 नवंबर, 2021 को या उससे पहले आयुध कारखाना, वर्धा (महाराष्ट्र) में शामिल होने के लिए कॉल लेटर प्राप्त हुआ था। उसने कहा कि उसे वहां मूल कॉल लेटर के साथ बुलाया गया था।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘आगे आरोप लगाया गया था कि औपचारिकताओं के नाम पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता का मूल कॉल लेटर ले लिया और 2.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपी शुरू में 50,000 रुपये की राशि स्वीकार करने पर सहमत हो गए।’’

उन्होंने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता द्वारा एक आरोपी के खाते में 30,000 रुपये डिजिटल तरीके से भेजे गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘बाद में, दोनों आरोपी कथित तौर पर 20,000 रुपये की शेष राशि स्वीकार करने के लिए आए थे। सीबीआई ने जाल बिछाया और उक्त राशि की मांग और स्वीकार करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।’’

उन्होंने कहा कि पुणे में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई जिससे मामले से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। जोशी ने कहा कि दोनों आरोपियों को बुधवार को सीबीआई मामलों के लिए पुणे में विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया और उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुणे में सेना की दक्षिणी कमान को एक गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई।

अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्ट आचरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति को जारी रखते हुए, सेना ने सीबीआई के साथ निचले स्तर के कर्मचारियों द्वारा संभावित कदाचार की संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह के कदाचार से निपटने के लिए सेना के नियम सख्त हैं और वह दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तेजी से जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट