देश की खबरें | सीबीआई ने रक्षा लेखा सेवा के एक अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वतखोरी प्रकरण में किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में रक्षा लेखा सेवा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में रक्षा लेखा सेवा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि हरियाणा स्थित जींद की एक कंपनी ने 1988 बैच के इस अधिकारी से पक्षधरता पाने के लिए एक बिचौलिये को यह रकम दी थी।

उन्होंने बताया कि जयपुर में दक्षिण पश्चिम कमान में समेकित वित्तीय सलाहकार के रूप में तैनात अधिकारी कथित रूप से तमाम कंपनियों को ठेका देने और उनका बिल पास करने में मदद कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को अधिकारी की कथित गतिविधियों के बारे में अपने सूत्रों से पता चला था।

उन्होंने बताया कि एजेंसी को पता चला था कि अपने पक्ष में लाभ के लक्ष्य से संदिग्ध बिचौलिए के माध्यम से 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया था जिसके बाद एजेंसी ने अधिकारी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एजेंसी ने बाद में अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी