देश की खबरें | सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में ईडी के उप निदेशक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चिंतन रघुवंशी ने ढेंकानाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत के खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में उन्हें ‘‘राहत’’ दिलाने के एवज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि अधिकारी राउत से कथित रिश्वत की पहली खेप लेने वाले हैं, जिसके बाद एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एक जाल बिछाया।

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार राउत ने एजेंसी से संपर्क किया था और शिकायत की थी कि उन्हें इस साल मार्च में भुवनेश्वर में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि रघुवंशी ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और मामले में ‘‘राहत’’ पाने के लिए भगती नामक व्यक्ति से मिलने को कहा।

राउत ने जब इतनी बड़ी रकम जुटाने में अपनी असमर्थता जतायी तो भगती ने उनकी बात रघुवंशी से कराई, जिन्होंने मांग घटाकर दो करोड़ रुपये कर दी।

उन्होंने बताया कि 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर अभियान के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड