देश की खबरें | निजी कंपनी से रिश्वत लेने वाले एनटीपीसी के प्रबंधक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने सौर ऊर्जा संयंत्र के रखरखाव से जुड़ी एक निजी कंपनी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए जोधपुर में एनटीपीसी लिमिटेड के एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली,16 जुलाई सीबीआई ने सौर ऊर्जा संयंत्र के रखरखाव से जुड़ी एक निजी कंपनी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए जोधपुर में एनटीपीसी लिमिटेड के एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रबंधक ओम प्रकाश को निजी कंपनी से कुल रिश्वत 3.5 लाख रुपये की राशि में से पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | बिल गेट्स ने की भारत की तारीफ, कहा- खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बनाने में सक्षम है इंडिया.

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने प्रबंधक के राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित आवास और जोधपुर स्थित कार्यालय में भी तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड ने जोधपुर में एनटीपीसी एनर्जी जेनरेशन सेंटर स्थित एक सौर ऊर्जा संयंत्र के रखरखाव का ठेका एक निजी कंपनी को दिया था।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने दिया दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस.

उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश पर इस संयंत्र के कामकाज की निगरानी रखने की जिम्मेदारी थी। आरोप है कि उन्होंने कंपनी के लंबित बिल को मंजूरी देने के लिये और इसे सुगमता से अपना काम करने देने के लिये 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने ओम प्रकाश को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\