देश की खबरें | कावेरी विवाद : बोम्मई ने कर्नाटक सरकार को सर्व-सम्मति से फॉर्मूला तैयार करने का सुझाव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को राज्य सरकार को सुझाव दिया कि कावेरी जल विवाद का स्थायी समाधान खोजने के लिए कानून के विशेषज्ञों, कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों से रायशुमारी करें तथा ऐसा फॉर्मूला तैयार करें जो सबको स्वीकार्य हो।

मांड्या (कर्नाटक), दो अक्टूबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को राज्य सरकार को सुझाव दिया कि कावेरी जल विवाद का स्थायी समाधान खोजने के लिए कानून के विशेषज्ञों, कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों से रायशुमारी करें तथा ऐसा फॉर्मूला तैयार करें जो सबको स्वीकार्य हो।

उन्होंने कहा कि इसी फॉर्मूले को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) और उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बोम्मई ने तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का जल छोड़ने के खिलाफ यहां रायथा हितारक्षण समिति (किसान संगठन) के आंदोलन के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही।

बोम्मई ने कहा, ‘‘कावेरी मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार को कानून के विशेषज्ञों के साथ बैठना चाहिए और फैसला करना चाहिए कि आपदा की स्थिति में क्या फॉर्मूला हो। उन्हें विपक्षी दलों तथा कार्यकर्ताओं की राय लेनी चाहिए और फॉर्मूला तैयार करना चाहिए। यह सर्व-सम्मति से तैयार किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को मेकेदातू जलाशय परियोजना के क्रियान्वयन के बारे में उच्चतम न्यायालय में जोरदार तरीके से दलील देनी चाहिए।

बोम्मई ने कहा, ‘‘अगर यह तत्काल नहीं भी होता तो इससे अगली पीढ़ी को फायदा होगा।’’

उन्होंने राज्य सरकार पर शुरुआत से ही कावेरी के मुद्दे पर कमजोर रुख रखने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी