देश की खबरें | दीप सिद्धू और अन्य के बारे में जानकारी देने पर नकद इनाम की घोषणा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने पर बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000- 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि लाल किले में झंडे लगाने या इस कृत्य में शामिल होने के मामले में सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की गई है।
पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान सीसीटीवी और वीडियो क्लिप्स के आधार पर की गई है।
गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं।
इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)