देश की खबरें | उज्जैन में धार्मिक जुलूस पर पानी थूकने को लेकर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक धार्मिक जुलूस पर कुछ लोगों के कथित तौर पर पानी थूकने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उज्जैन, 18 जुलाई मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक धार्मिक जुलूस पर कुछ लोगों के कथित तौर पर पानी थूकने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कथित घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने खाराकुआ पुलिस थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश भूरिया ने संवाददाताओं को बताया कि आरोप है कि बाबा महाकाल की सवारी के जुलूस में शामिल लोगों ने कुछ युवाओं को एक इमारत की बालकनी पर खड़े होकर उन पर पानी थूकते हुए देखा।

भूरिया के मुताबिक, बाद में जुलूस में शामिल लोगों ने इन युवाओं के कथित कृत्य का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

भूरिया के अनुसार, घटना के संबंध में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\