देश की खबरें | छात्रों को फुट्टे से मारने, मेज पर खड़ा करने के आरोप में दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी स्कूल की दो महिला शिक्षकों के खिलाफ कक्षा के दौरान छात्रों को ‘स्टील’ के फुट्टे (रूलर) से मारने और सजा के तौर पर उन्हें मेज पर खड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, नौ जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी स्कूल की दो महिला शिक्षकों के खिलाफ कक्षा के दौरान छात्रों को ‘स्टील’ के फुट्टे (रूलर) से मारने और सजा के तौर पर उन्हें मेज पर खड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना पांच जुलाई की है, जब उल्हासनगर के एक स्कूल के पांचवीं कक्षा के करीब 10 छात्रों ने माता-पिता शिक्षक संघ (पीटीए) को देने के लिए ‘फीस डिक्लरेशन फॉर्म’ और कुछ अन्य दस्तावेजों पर अपने अभिभावकों से हस्ताक्षर नहीं करवाए थे।

अधिकारी के मुताबिक, इन दो शिक्षिकाओं में से एक ने इन 10 बच्चों के हाथ पर फुट्टे से मारा, जिससे उन्हें चोट आई।

अधिकारी के अनुसार, इन बच्चों में से एक के ऑटो-रिक्शा चालक पिता ने बताया कि उसके बेटे और अन्य बच्चों को शिक्षिका ने कथित तौर पर पीटा, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता से फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करवाए थे।

छात्र के पिता ने बताया कि छात्रों को कथित तौर पर कक्षा पूरी होने तक मेज पर खड़े रहने के लिए भी कहा गया।

उसके अनुसार, दूसरी शिक्षिका ने भी 12 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर कक्षा पूरी होने तक हाथ ऊपर करके खड़े रहने को कहा। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में छात्र को सजा क्यों दी गई, उसका उल्लेख नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा-75 (बालकों पर नियंत्रण रखते हए उनके साथ ऐसा व्यवहार करना, जिससे उन्हें अनावश्यक मानसिक व शारीरिक कष्ट हो) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड