देश की खबरें | नवी मुंबई के होटल के शेफ के खिलाफ महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक होटल में काम करने वाले 36 वर्षीय शेफ के खिलाफ महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 24 जनवरी पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक होटल में काम करने वाले 36 वर्षीय शेफ के खिलाफ महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीड़िता (26) चार महीने पहले तुर्भे इलाके में स्थित होटल में बतौर कर्मचारी शामिल हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि होटल में जूनियर शेफ के रूप में काम करने वाले आरोपी ने पीड़ित के करीब आने की कोशिश की और दावा किया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद है। आरोप है कि उसने पीड़िता को गलत तरीके से छुआ।

पीड़िता ने एक राजनीतिक दल की स्थानीय इकाई से संपर्क किया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर तुर्भे पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

List of Mayors of Mumbai: मुंबई के मेयरों की अब तक की पूरी लिस्ट, जानें 4 साल बाद अब किसे मिलेगी यह कुर्सी

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\