देश की खबरें | भाजपा की नागौर से उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में नागौर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के खिलाफ एक भूमि विवाद में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
जोधपुर, 28 नवंबर राजस्थान में नागौर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के खिलाफ एक भूमि विवाद में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
उदय मंदिर थाने में पूर्व सांसद मिर्धा, उनकी बहन और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा, “यह मामला आदर्श प्रगतिशील गृह निर्माण सहकारी समिति से संबंधित भूमि विवाद से जुड़़ा है।”
किसान नेता विजय पूनिया ने पहले मिर्धा और उनकी बहन पर मानहानि, झूठे आरोप लगाने, धोखाधड़ी और जाली भूमि दस्तावेज जमा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पूनिया ने कहा, “चूंकि प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, तो हमने जोधपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने 17 नवंबर को पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।”
दो साल पहले मिर्धा और उनकी बहन ने पूनिया और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
मामला अदालत में गया, जहां मिर्धा के आरोप निराधार पाए गए और प्राथमिकी रद्द कर दी गई। आदेश के खिलाफ मिर्धा द्वारा दायर दो याचिकाओं को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)