नोएडा, 29 जून नोएडा जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को सोमवार को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ दिनों पहले एक गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत मामले में चूक के बाद सीएमएस का तबादला किया गया है।
एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।
यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वंदना शर्मा के स्थान पर वीर बहादुर ढाका को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शर्मा को गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में वरिष्ठ कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आठ महीने की गर्भवती महिला नीलम (30) की पांच जून को एक एंबुलेंस में मौत हो गयी थी। तेरह घंटों तक छह से ज्यादा अस्पतालों में संपर्क करने के बाद भी उसे कहीं इलाज नहीं मिल सका था।
इस घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया था।
जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। जांच में सभी संबंधित अस्पतालों द्वारा चूक होने की बात सामने आयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY