देश की खबरें | विधायक, उनकी पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निषाद पार्टी के भदोही से विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देकर उसकी संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज हुआ है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदोही, सात अगस्त निषाद पार्टी के भदोही से विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देकर उसकी संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज हुआ है ।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि यह प्राथमिकी गोपीगंज थाने में दर्ज की गयी है, जो मिश्रा, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु के खिलाफ चार अगस्त को कृष्ण मोहन तिवारी की ओर से दर्ज करायी गयी है ।

यह भी पढ़े | आईपीएस पीएस रानीपसे को सीआरपीएफ का आईजी बनाया गया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तिवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘‘विधायक और उनके परिवार वालों ने मेरी (तिवारी की) संपत्ति हड़पी है, बंधक बनाया और धमकी भी दी है ।’’

तिवारी खुद को विधायक का रिश्तेदार बताते हैं ।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, RBI के आंकड़ों का ग्राफ जारी कर बोले- जॉब के मोर्चे पर और बुरी खबरें आएंगी.

एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है । तिवारी और उसके परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है ।

सिंह ने बताया कि विधायक के खिलाफ 72 मामले चल रहे हैं । वह 2017 का विधानसभा चुनाव निषाद पार्टी के टिकट पर जीते थे । हाल ही में एक व्यक्ति को धमकी देने के कारण उन पर गुंडा एक्ट लगा था । विधायक को जिलाधिकारी की अदालत ने अपना पक्ष रखने के लिए 13 अगस्त तक का समय दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड