मुंबई, 23 जुलाई मुंबई के उपनगरीय सांता क्रूज इलाके में, कुछ समय के लिये अभिनेत्री रही एक महिला से शादी का वादा कर कथित रूप से बलात्कार करने के लिये एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सुदीप कुमार शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,257 नए मामले, संक्रमण से 55 और मौतें.
उन्होंने कहा कि ओशीवारा में रह रही अभिनेत्री 2016 से शाह को जानती है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। शाह ने उससे शादी करने का वादा किया था।
अधिकारी ने कहा कि हाल ही में पीड़ित को पता चला कि शाह पहले ही शादीशुदा है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाह ने एक अपार्टमेंट खरीदने के लिये उससे पैसे उधार लिये थे।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY