देश की खबरें | इमारत ढहने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट ढहने के मामले में बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

लखनऊ, 25 जनवरी राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट ढहने के मामले में बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह मामला मोहम्मद तारिक, नवाजिश शाहिद और फहद यजदानी के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज किया गया है।

नवाजिश सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 420 (धोखाधड़ी), 120-ख (आपराधिक साजिश) तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में वजीर हसन रोड पर स्थित अलाया अपार्टमेंट की बहुमंजिला इमारत मंगलवार शाम ढह गई।

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\