खेल की खबरें | कार्मोना के अंतिम क्षणों में किए गए गोल से स्पेन महिला विश्व कप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेन रविवार को सिडनी में होने वाले फाइनल में टूर्नामेंट के सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

स्पेन रविवार को सिडनी में होने वाले फाइनल में टूर्नामेंट के सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

फीफा रैंकिंग में सातवें नंबर की टीम स्पेन के पास अब पहली बार विश्व चैंपियन बनने का मौका होगा। दूसरे नंबर की टीम स्वीडन के बाहर हो जाने से अब स्पेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक रैंकिंग वाली टीम बन गई है।

स्वीडन का यह विश्वकप में पांचवा सेमीफाइनल मैच था। इनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीम 80 मिनट तक गोल रहित बराबरी पर थी और मैच के तीनों गोल अंतिम 10 मिनट में किए गए।

नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में निर्णायक गोल करने वाली 19 वर्षीय सलमा पारलुएलो ने स्वीडन के खिलाफ 81वें मिनट में गोल करके स्पेन को बढ़त दिलाई।

स्पेन की खुशी हालांकि जल्द ही काफूर हो गई क्योंकि रेबेका ब्लोमक्विस्ट ने 88वें मिनट में स्वीडन की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। लेकिन मैच में अभी रोमांच बचा हुआ था। इसके 90 सेकंड बाद कार्मोना ने स्वीडन की गोलकीपर जेसीरा मुसोविच को छकाकर निर्णायक गोल कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया