खेल की खबरें | टाटा शतरंज में कार्लसन को एकल बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएल नारायणन, वेस्ली सो और अर्जुन एरिगेसी को हराकर बृहस्पतिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया रेपिड टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली।

कोलकाता, 14 नवंबर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएल नारायणन, वेस्ली सो और अर्जुन एरिगेसी को हराकर बृहस्पतिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया रेपिड टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली।

दिन की शुरुआत कल तक शीर्ष पर चल रहे नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से आधा अंक पीछे करने वाले नॉर्वे के कार्लसन ओपन वर्ग में संभावित छह में से पांच अंक जुटाकर शीर्ष पर हैं।

पूर्व विश्व रेपिड चैंपियन उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव के साढ़े चार अंक हैं। उन्होंने चौथे और पांचवें दौर में निहाल सरीन और विदित गुजराती के साथ ड्रॉ खेलने के बाद नारायणन को हराया।

रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना ने भी महिला वर्ग में दूसरे दिन तीन जीत के साथ एकल बढ़त बना ली है। उन्होंने भारत की वंतिका अग्रवाल और आर वैशाली को हराने के बाद कैटरीना लेग्नो को भी शिकस्त दी।

एलेक्सांद्रा के भी पांच अंक हैं।

महिला वर्ग में जॉर्जिया की ग्रैंडमास्टर नेना जागनिद्जे एलेक्सांद्रा को चार अंक के साथ टक्कर दे रही हैं। नेना ने वैशाली और कोनेरू हंपी को हराने के बाद लेग्नो से ड्रॉ खेला।

भारत की डी हरिका और वंतिका अग्रवाल तथा वेलेंटिना गुनिना साढ़े तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\