देश की खबरें | कान्हा बाघ अभयारण्य में मिला वृद्ध बाघ का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य के किसली परिक्षेत्र के अंतर्गत मोचीदादर बीट में एक वृद्ध बाघ का शव मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंडला (मध्यप्रदेश), 18 नवंबर मध्यप्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य के किसली परिक्षेत्र के अंतर्गत मोचीदादर बीट में एक वृद्ध बाघ का शव मिला है।

बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एस के सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा दल के गश्ती के दौरान दुर्गन्ध आने पर निरीक्षण किया गया। उसके बाद बाघ का 4 से 5 दिन पुराना शव सड़ी गली अवस्था में मिला।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल प्रदेश वासियों को देंगे एक और पर्यटन स्थल की सौगात, 19 नवंबर को होगा ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ का लोकार्पण.

उन्होंने कहा कि बाघ का शव काफी गल चुका था, जिससे उसकी पहचान का निर्धारण नहीं किया जा सका।

सिंह ने बताया कि मृत बाघ के ‘केनाइन’ दांत काफी घिसे हुए थे। इस आधार पर बाघ की उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष प्रतीत होती है। ‘केनाइन’ एवं अन्य दांतों के परीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि बाघ शिकार करने में असमर्थ था।

यह भी पढ़े | दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2023 तक यमुना नदी के प्रदूषण को केजरीवाल सरकार 90 प्रतिशत करेगी खत्म, जल बोर्ड को दिए निर्देश.

उन्होंने कहा कि बाघ की मृत्यु का संभावित कारण वृद्धावस्था एवं आहार की कमी है।

सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच के लिए बुधवार को पशु चिकित्सक द्वारा शव परीक्षण किया गया और उसके नमूने एकत्रित किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\