देश की खबरें | सिक्किम में कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गंगटोक, 29 मई उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात करीब आठ बजे लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर केडुंग भीर में हुई।
उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था।
उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से फिसलकर सैंकड़ों फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुराल पुनामिया, हिरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया, जयन परिमार और उनके वाहन चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किये। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)