देश की खबरें | कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन डीसी अवंती घोटाले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन कंचन को डीसी अवंति कार फाइनेंसिंग एवं फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 जनवरी मुंबई पुलिस ने मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन कंचन को डीसी अवंति कार फाइनेंसिंग एवं फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) की टीम ने कंचन को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस निरीक्षक सचिव वाजे, पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मामले में कंचन की कथित भूमिका सामने आने के बाद की गई है।

सीआईयू ने पिछले महीने डीसी अवंति कार फाइनेंसिंग गिरोह का पिछले महीने भंडाफोड़ किया था और 28 दिसंबर 2020 को छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई कार खरीददारों और वित्त प्रदाताओं के साथ धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा करने को लेकर की गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने आरोप लगाया था कि कार डिजाइनर की कंपनी ने उनसे 5.7 करोड़ रुपये की ठगी की है, जो रकम उन्होंने एक कार के लिए अदा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी