देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में कार में लगी आग; तीन लोग बाल-बाल बचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार में आग लग गई, लेकिन वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गये। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार में आग लग गई, लेकिन वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गये। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया रविवार देर रात हुई इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जब कार रात करीब 11 बजकर 47 मिनट पर शिलफाटा-महापे रोड से गुजर रही थी तो चालक ने धुआं निकलते देखा और तुरंत गाड़ी रोक दी। वह उतरा और कार में सवार दो अन्य लोगों को भी उसने नीचे उतरने के लिए कहा।

अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के वाहन से बाहर निकलने के कुछ मिनट बाद ही कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी तथा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

तड़वी के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now