New Zealand Team Squad News: भारत दौरे पर नहीं आएंगे कप्तान विलियमसन और मुख्य कोच स्टीड

कप्तान केन विलियमसन और मुख्य कोच गैरी स्टीड अपने कार्यभार प्रबंधन के कारण अगले महीने सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारत नहीं आएंगे.

New Zealand (Photo Credits ANI)

NZ Cricket Squad For Subcontinent: न्यूजीलैंड (New Zealand)के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और मुख्य कोच गैरी स्टीड (Gary Stead)  अपने कार्यभार प्रबंधन के कारण अगले महीने सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारत नहीं आएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला और भारत के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए अलग-अलग वनडे टीम चुनी हैं. विलियमसन की अनुपस्थिति में भारत दौरे में टॉम लैथम न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगे जबकि स्टीड की जगह बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. न्यूजीलैंड भारत दौरे में तीन वनडे मैच खेलेगा. रोंची भारत में होने वाली टी-20 श्रृंखला में भी मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. इसके लिए टीम की घोषणा नौ जनवरी को की जाएगी. न्यूजीलैंड महिला टीम के पूर्व कोच बॉब कार्टर और पूर्व स्पिनर पॉल वाइजमैन उनके साथ सहयोगी की भूमिका निभाएंगे.

भारत दौरे के लिए विलियमसन और टिम साउदी की जगह ऑल राउंडर मार्क चैपमैन और तेज गेंदबाज जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हेनरी शिपले को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है. लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है. उन्हें भारत के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के लिए टीम में नहीं रखा गया था. तेज गेंदबाज काइल जैमीसन अब भी चयन के लिए अनुपलब्ध हैं क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं. न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि इस दौरे से अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप की तैयारियों में मदद मिलेगी. यह भी पढ़े: Australia vs South Africa 1st Test 2022: एल्गर ने गब्बा की पिच को खतरनाक बताया, पोंटिंग व हेडन ने की आलोचना

उन्होंने कहा,‘‘ यह अपनी दो मजबूत टीमों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में उतारने का सुनहरा अवसर है. वनडे विश्व कप में एक साल से भी कम का समय बचा है और ऐसे में इन टीमों के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलने तथा परिस्थितियों को समझने का यह उपयुक्त समय है.’’

टीम इस प्रकार हैं...

भारत दौरे के लिए – टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले और ईश सोढ़ी.

पाकिस्तान दौरे के लिए- केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और टिम साउदी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\