खेल की खबरें | अच्छे फॉर्म में चल रहे रॉयल्स के कप्तान सैमसन कर रहे हैं बाकी बल्लेबाजों से अनुभव साझा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों से यह जानकारी साझा करने की कोशिश कर रहे हैं कि आईपीएल के दूसरे चरण में उनके शानदार फॉर्म का राज क्या है ।

दुबई, 28 सितंबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों से यह जानकारी साझा करने की कोशिश कर रहे हैं कि आईपीएल के दूसरे चरण में उनके शानदार फॉर्म का राज क्या है ।

लीग के दूसरे चरण की बहाली के बाद से सैमसन पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक बना चुके हैं लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं युवा खिलाड़ियों से अनुभव साझा करने की कोशिश कर रहा हूं ।मेरी तरफ से प्रयास हो रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन ईमानदारी से कहूं तो सभी खिलाड़ी इतना खेल चुके हैं कि उन्हें पता है कि नाकामी से कामयाबी की ओर कैसे लौटना है । हमें उन पर भरोसा करना होगा ।’’

सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं और पूरी टीम इससे निराश है । हमें पता है कि हम बेहतर क्रिकेट खेल सकते थे । आने वाले मैचों में हम अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगे ।’

बतौर कप्तान ऐसे हालात में वह टीम से क्या कहते हैं , यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ हमें उनका आत्मविश्वास बढाना होता है । उन्हें कहना होता है कि हम कितना अच्छा खेल सकते हैं लेकिन सही आकलन करना भी जरूरी होता है । उन्हें यह बताना होता है कि इससे बेहतर प्रदर्शन हो सकता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\