जरुरी जानकारी | क्षमता वृद्धि से 40 अरब डॉलर के परिधान निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में मिलेगी मदद: एईपीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्पादन क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि और कार्यबल के कौशल विकास जैसे उपायों से 2030 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर के परिधान निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च उत्पादन क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि और कार्यबल के कौशल विकास जैसे उपायों से 2030 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर के परिधान निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

भारतीय परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने मंगलवार को यह बात कही। एईपीसी के चेयरमैन सुधीर सेखरी ने कहा कि सिलाई करने और गुणवत्ता जांचने जैसे कुशल श्रमिक अभी भी पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि व्यस्त सत्र के दौरान श्रमिक अपने मूल गांवों में चले जाते हैं, जिससे कमी पैदा हो जाती है।

सेखरी ने कहा, ''2030 तक आरएमजी (रेडीमेड परिधान) निर्यात को 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य साकार हो सकता है, और इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हर संभव कदम उठाना मेरा कर्तव्य है।''

उन्होंने कहा, ''हमें अपनी क्षमताएं बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि भारत में निर्यात कारोबारी अभी भी बड़ी मात्रा वाले ऑर्डर संभालने में असमर्थ हैं।''

उन्होंने कहा कि परिषद कार्यबल को कुशल बनाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

सेखरी ने कहा, ''हम हर साल 1.5 लाख कुशल श्रमिक तैयार कर रहे हैं, लेकिन यह अभी भी पर्याप्त नहीं है। जिस वृद्धि का लक्ष्य हमने तय किया है, उसे हासिल करने के लिए हमें अपने कार्यबल को और बेहतर बनाने की जरूरत है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड