जरुरी जानकारी | केनरा बैंक का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 29 प्रतिशत उछलकर 3,656 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 29 प्रतिशत उछलकर 3,656 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 29 प्रतिशत उछलकर 3,656 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बैंक का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 2,832 करोड़ रुपये रहा था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 32,334 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,218 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 9,417 करोड़ रुपये हो गई।

संपत्ति की गुणवत्ता के बारे में बैंक ने कहा कि उसकी सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) दिसंबर, 2023 के अंत तक घटकर सकल ऋण का 4.39 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 5.89 प्रतिशत थी।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 1.32 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में 1.96 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड