जरुरी जानकारी | कैनरा बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में तीन गुना बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 406.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 406.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कैनरा बैंक ने पिछले वर्ष अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सिंडिकेट बैंक को एक अप्रैल, 2020 से अपने आप में समाहित कर लिया था।

कैनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी आय बढ़कर 21,210.06 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,685.91 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) घटकर 8.50 प्रतिशत रह गई। जो अप्रैल-जून 2020 तिमाही में 8.84 पर प्रतिशत थी। कुल शुद्ध एनपीए अनुपात भी गिरकर 3.46 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.95 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि बैंक ने कहा कि उसकी चालू वित्त वर्ष के दौरान पूंजी आधार बढ़ाने के लिए ऋण और इक्विटी के माध्यम से 9,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\