विदेश की खबरें | कनाडा में 20 सितंबर को चुनाव होंगे : ट्रूडो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रूडो ने गवर्नर जनरल से मुलाकात करने के बाद घोषणा की कि चुनाव 20 सितंबर को होंगे। गवर्नर जनरल रस्मी पद होता है, जो देश के प्रमुख के तौर पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधि होता है।
ट्रूडो ने गवर्नर जनरल से मुलाकात करने के बाद घोषणा की कि चुनाव 20 सितंबर को होंगे। गवर्नर जनरल रस्मी पद होता है, जो देश के प्रमुख के तौर पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधि होता है।
ट्रूडो संसद में अधिकतर सीटों पर जीत हासिल करना चाहेंगे। उनकी लिबरल पार्टी दो वर्ष पहले अल्पमत में आ गई थी और विधेयक पारित कराने के लिए विपक्ष पर निर्भर थी।
कनाडा में कोविड-19 की नई लहर के बीच चुनाव कराए जा रहे हैं। यह लहर कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण हो सकता है।
ट्रूडो पहले की तरह देश में लोकप्रिय नहीं हैं लेकिन उनकी सरकार जिस तरह से महामारी से निपटी है उसे सफल करार दिया गया। कनाडा में वर्तमान में सभी नागरिकों के लिए पर्याप्त संख्या में टीका है।
एकहत्तर फीसदी से अधिक पात्र कनाडाई नागरिकों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है और 82 फीसदी से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए अरबों रुपये खर्च किए हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय में कनाडा के इतिहास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर रॉबर्ट बोथवेल ने कहा कि अगर फिर से अल्पमत की सरकार आती है तो ‘‘तुरंत ही कलह शुरू हो जाएगी। ट्रूडो अब लोकप्रिय नहीं रहे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)