विदेश की खबरें | कनाडा : उत्सव के दौरान भीड़ में गाड़ी घुसा दिये जाने से 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैंकूवर पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि घटना शनिवार रात 8:14 बजे हुई, जब लोग ‘लापु लापु’ दिवस उत्सव में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वैंकूवर पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि घटना शनिवार रात 8:14 बजे हुई, जब लोग ‘लापु लापु’ दिवस उत्सव में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, ‘‘इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा व्यक्ति घायल हो गए हैं...।’’

अधिकरियों ने बताया कि आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या में बढ़ सकती है ।

उन्होंने देश में सोमवार को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि यह भयानक हमला कैसे और क्यों हुआ। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और ऐसा माना जाता है कि सिर्फ वही इस अपराध में शामिल है।’’

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में हादसे की चपेट में आए लोग सड़क पर पड़े देखे जा सकते हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में काले रंग की एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) दिखती है जिसका अगला हिस्सा टूटा हुआ है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि वैंकूवर निवासी 30 वर्षीय एक व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है तथा विभाग का प्रमुख अपराध अनुभाग जांच की निगरानी कर रहा है।

रविवार सुबह पुलिस विभाग ने पोस्ट किया, ‘‘इस समय, हमें विश्वास है कि यह घटना आतंकी कृत्य नहीं है।’’

वैंकूवर पुलिस प्रमुख स्टीव राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक व्यक्ति (आरोपी) काले रंग की हुडी पहने हुए नदर आ रहा है। उसके साथ एक सुरक्षा गार्ड है तथा उसके चारों ओर खड़े लोग चिल्ला रहे हैं और उसे गालियां दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि अधिकारियों का मानना ​​है कि कनाडा के लोगों के लिए कोई सक्रिय खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली रात परिवारों ने एक बहन, एक भाई, एक मां, एक पिता, एक बेटा और एक बेटी को खो दिया।’’

कार्नी ने कहा, ‘‘ इस घटना के मृतकों तथा अनेक घायलों के प्रति तथा वैंकूवर के सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।’’

वैंकूवर के महापौर केनेथ सिम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आज लापु लापु दिवस समारोह में हुई भयावह घटना से स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। इस अत्यंत कठिन समय में हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों तथा वैंकूवर के फिलिपिनो समुदाय के साथ हैं।’’

राष्ट्रीय जनगणना करने वाली एजेंसी ‘स्टैटिस्टिक्स कनाडा’ के अनुसार, 2021 में वैंकूवर में फिलिपिनो मूल के 38,600 से अधिक लोग रह रहे थे, जो शहर की कुल आबादी का 5.9 प्रतिशत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार