देश की खबरें | देश में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में गैर-संक्रामक रोगों की जांच के लिए अभियान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को गैर-संक्रामक रोगों और सामान्य कैंसर का पता लगाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की 100 प्रतिशत जांच करने के लिए एक गहन और विशेष जांच अभियान शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को गैर-संक्रामक रोगों और सामान्य कैंसर का पता लगाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की 100 प्रतिशत जांच करने के लिए एक गहन और विशेष जांच अभियान शुरू किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि 20 फरवरी से 30 मार्च तक जारी रहने वाला यह अभियान राष्ट्रीय गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) और देशभर के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत प्रशिक्षित आशा, एएनएम और अग्रिम पंक्तियों के कार्यकर्ता सामुदायिक दौरा करेंगे और व्यक्तियों के घर तक पहुंचकर अधिकतम लोगों की जांच सुनिश्चित करेंगे।

बयान में कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और आवश्यक दवाओं सहित आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति की उपलब्धता की गारंटी देंगे।

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच, उपचार और ‘फॉलो-अप’ का डेटा प्रतिदिन एनपी-एनसीडी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, अभियान के निर्बाध क्रियान्वयन के लिए प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रतिदिन शाम छह बजे तक मंत्रालय को अपडेट प्रदान करेंगे, जिससे निरंतर निगरानी और तकनीकी सहायता मिल सकेगी।

अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) के साथ मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जल्द पहचान करके समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड