देश की खबरें | मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ कड़ाई से जारी रहेगा अभियान: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त होने के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगी।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त होने के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगी।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को मादक पदार्थों के संकट से बचाकर नशा मुक्त भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली पुलिस को 13,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त करने के सफल अभियानों के लिए बधाई देता हूं, जिसमें हाल में गुजरात पुलिस के सहयोग से 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद करना भी शामिल है।’’

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के अभियान जारी रहेगा।’’

दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर से 5,000 करोड़ रुपये मूल्य की 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की।

इसके साथ ही कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने दिल्ली और गुजरात में एक पखवाड़े के अंदर 13,000 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट