विदेश की खबरें | कैमिला रविवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैमिला के 75वें जन्मदिन पर ब्रिटिश टेलीविजन चैनल ‘आईटीवी’ एक वृत्तचित्र प्रदर्शित करेगा, जिसमें ‘कंट्री लाइफ’ पत्रिका की संपादक के रूप में उनके सफर को दर्शाया गया है। इस दौरान कैमिला ने पत्रिका के 125वें स्थापना दिवस पर एक विशेष अंक के प्रकाशन में सहयोग दिया था।

कैमिला के 75वें जन्मदिन पर ब्रिटिश टेलीविजन चैनल ‘आईटीवी’ एक वृत्तचित्र प्रदर्शित करेगा, जिसमें ‘कंट्री लाइफ’ पत्रिका की संपादक के रूप में उनके सफर को दर्शाया गया है। इस दौरान कैमिला ने पत्रिका के 125वें स्थापना दिवस पर एक विशेष अंक के प्रकाशन में सहयोग दिया था।

वृत्तचित्र में कैमिला ने अपने पति प्रिंस चार्ल्स के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए उन्हें अपने ठेठ नायक के रूप में वर्णित किया है।

उन्होंने कहा है, “अपने पति के बारे में लिखना आसान नहीं है। इस क्रम में मैंने कई पेंसिल खत्म कर डालीं।”

कैमिला का यह जन्मदिन ऐसे समय में मनाया जा रहा है, जब ब्रिटिश राजघराना और उसमें कैमिला की भूमिका पीढ़ीगत बदलाव के दौर से गुजर रही है।

छियानबे वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जहां अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं, वहीं शाही घराने के अन्य सदस्य अधिक जिम्मेदारियों के साथ नयी भूमिकाएं निभा रहे हैं।

छह महीने पहले ब्रिटिश सिंहासन पर काबिज होने की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी बयान में महारानी एलिजाबेथ ने इच्छा जताई थी कि जब प्रिंस चार्ल्स उनकी जगह लेंगे, तब कैमिला ‘क्वीन कॉनसोर्ट’ (पटरानी) के रूप में जानी जाएंगी।

इन्हीं शब्दों के साथ एलिजाबेथ ने कैमिला के दर्जे से जुड़े सभी सवालों पर विराम लगा दिया था, जिन्हें शुरुआत में चार्ल्स की पहली पत्नी दिवंगत राजकुमारी डायना के प्रशंसकों ने खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\