विदेश की खबरें | कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन तीन सप्ताह में देंगे इस्तीफा, बेटे को सौपेंगे सत्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री हुन सेन ने बुधवार को यह घोषणा उस वक्त की जब उनकी पार्टी ‘कंबोडियन पीपुल्स पार्टी’ ने सप्ताहांत में हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी दल का लगभग सूपडा साफ करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि पश्चिमी देशों तथा अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि न तो ये चुनाव स्वतंत्र हैं और न ही निष्पक्ष।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रधानमंत्री हुन सेन ने बुधवार को यह घोषणा उस वक्त की जब उनकी पार्टी ‘कंबोडियन पीपुल्स पार्टी’ ने सप्ताहांत में हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी दल का लगभग सूपडा साफ करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि पश्चिमी देशों तथा अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि न तो ये चुनाव स्वतंत्र हैं और न ही निष्पक्ष।

हुन सेन पिछले 38 वर्षों से देश की कमान संभाल रहे हैं और उन्होंने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी कि वे अपने बड़े बटे हुन मानेत को कमान सौंप देंगे। हुन मानेत फिलहाल देश की सेना के प्रमुख हैं और उन्होंने रविवार को हुए चुनाव में पहली बार संसदीय सीट पर जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री हुन सेन ने टेलीविजन में दिए अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने शाह नोरोडोम सियाहमनी को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है तथा शाह ने उन्हें इसकी मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग चुनाव पर अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर दे, इसके बाद उनके बेटे को प्रधानमंत्री पद सौंपा जाएगा। रविवार को हुए चुनाव में सेन की पार्टी सीपीपी ने 125 सीट में से 120 सीटें जीती थीं।

उन्होंने यह भी कहा है कि नई सरकार 22 अगस्त को गठित की जाएगी और उसमें कई शीर्ष मंत्री पद नई पीढ़ी के लोगों को दिए जाएंगे।

भले ही हुन सेन प्रधानमंत्री पद से हट रहे हैं लेकिन कंबोडिया को चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बरकरार रहने की व्यापक उम्मीद है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)