विदेश की खबरें | कंबोडिया ने 10 अफ्रीकी देशों से यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके यात्रियों के लिए कंबोडिया द्वारा अपनी सीमाएं फिर से खोलने के महज दो हफ्ते बाद सोमवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में इस कदम की घोषणा की गई।

पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके यात्रियों के लिए कंबोडिया द्वारा अपनी सीमाएं फिर से खोलने के महज दो हफ्ते बाद सोमवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में इस कदम की घोषणा की गई।

मंत्रालय ने कहा कि प्रवेश निषेध ऐसे किसी भी व्यक्ति पर लगाया गया है, जिसने पिछले तीन हफ्ते दक्षिण अफ्रीका सहित 10 अफ्रीकी देशों में बिताये हैं। अन्य नौ देशों में बोत्सवाना, एसवातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, जिम्बाब्वे, मलावी

अंगोला और जाम्बिया शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि ओमीक्रोन स्वरूप सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।

नये प्रतिबंधों को हटाने के लिए अब तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now