देश की खबरें | पिटाई का आरोप लगाने वाले कैदी के स्थानांतरण को लेकर मंडोली जेल प्राधिकारियों से जवाब तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को मंडोली जेल के प्राधिकारियों से पूछा कि क्या इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोप में बंद कैदी को दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को मंडोली जेल के प्राधिकारियों से पूछा कि क्या इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोप में बंद कैदी को दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है।

बता दें कि आरोपी तनवीर मलिक ने जेल प्राधिकारियों पर उसकी बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

मलिक को फरवरी में दयालपुर इलाके में हुए सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और उसने आरोप लगाया है कि आठ दिसंबर को उसकी पिटाई की गई और अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए भी उसे नहीं ले जाया गया।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मिजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने जेल प्राधिकारियों द्वारा मामले की जांच करने के लिए और समय मांगे जाने पर जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह यथाशीघ्र जांच पूरी करें।

यह भी पढ़े | हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो घंटे में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार: IMD: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जेल प्राधिकारियों ने अपने जवाब में कहा कि मलिक को अस्पताल ले जाया गया था और अस्पताल से ही इलाज करवाया गया। उन्होंने मलिक के आरोपों की जांच के लिए और समय देने का अनुरोध किया।

मामले की सुनवाई के दौरान मलिक ने आरोप लगाया कि उसे कल से खाना नहीं दिया गया है और जेल अधिकारी समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर जेल में रहना मुश्किल करने की धमकी दे रहे हैं।

इसपर अदालत ने जेल अधीक्षक को नए आरोपों की भी यथाशीघ्र जांच करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर तक स्थगित कर दी।

इससे पहले अदालत ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि रिर्पोट दाखिल करने से पहले वह मलिक का सरकारी अस्पताल से चिकित्सा परीक्षण कराए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट