विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग; मौसम बदलने के कारण आग के और तेजी से फैलने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस आपात स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संघीय सहायता प्रदान करने के लिए एक बड़ी घोषणा की।

इस आपात स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संघीय सहायता प्रदान करने के लिए एक बड़ी घोषणा की।

राज्य के गनर्वर गेविन न्यूजॉम ने एक बयान में कहा कि यह घोषणा इस संकट के समय में आग से प्रभावित काउंटी के लोगों के आवास और अन्य सामाजिक सेवाएं मुहैया कराने में मदद करेगी।

यह भी पढ़े | इज़राइल में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन.

बदलते मौसम के नई आग लगने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते राज्य और स्थानीय अधिकारियों ने जोखिम वाले क्षेत्रों में निवासियों से किसी भी क्षण भागने के लिए तैयार रहने की चेतावनी जारी की है।

राज्य के दमकल अधिकारियों ने बताया कि हल्की हवाओं, ठंडी और अधिक आर्द्र रात के मौसम से दमकल कर्मियों को मदद मिली, लेकिन गर्म, शुष्क मौसम, तेज हवा चलने और बिजली गिरने संबंधी पूर्वानुमान से उनके प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े | FATF List: पाकिस्तान ने पहली बार माना भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कराची में रहता है.

‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने रविवार सुबह से लेकर सोमवार दोपहर तक खाड़ी क्षेत्र और सेंट्रल कोस्ट के पास और भयंकर आग लगने के खतरे की चेतावनी जारी की है।

सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में दो हिस्सों में लगी इस भीषण आग ने आकार के आधार पर हाल के राज्य के इतिहास में दूसरे और तीसरे सबसे बड़ी वनाग्नि के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

राज्य के अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से, राज्य भर में 12,000 से अधिक बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिससे जंगलों में 500 से अधिक जगहों पर आग लग गई। इनमें से, लगभग दो दर्जन आग राज्य के काफी संसाधनों को नष्ट कर रही है। सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में और उसके आसपास के जंगलों और ग्रामीण इलाकों को आग ने भारी तबाही मचायी है। आग अब तक 1,120 वर्ग मील (2,900 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र को चपेट में ले चुका है।

आग से कैलिफोर्निया के सबसे पुराने राज्य पार्क, बिग बेसिन रेडवुड्स बर्बाद हो चुका है। आग ने अब तक कुल पांच लोगों की जान ली है, लगभग 700 घरों और अन्य संरचनाओं को जला चुका है। आग की वजह से हजारों लोगों को अपने घरों से निकलने पर मजबूर होना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\