देश की खबरें | कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ कोविड-19 के टीके को लेकर समीक्षा बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मंगलवार को राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ कोविड-19 के टीकों के उपलब्ध होने के बाद इसे लोगों को दिये जाने के बंदोबस्त की समीक्षा की तथा उनसे स्वास्थ्यकर्मियों आदि का डेटाबेस तैयार करने को कहा जिन्हें प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मंगलवार को राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ कोविड-19 के टीकों के उपलब्ध होने के बाद इसे लोगों को दिये जाने के बंदोबस्त की समीक्षा की तथा उनसे स्वास्थ्यकर्मियों आदि का डेटाबेस तैयार करने को कहा जिन्हें प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा।

बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Kerala: केरल में कोविड-19 के 5,375 नए मरीज सामने आए, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,08,357 पहुंची.

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि कैबिनेट सचिव ने कोविड-19 रोधी टीके का उपयोग शुरू करने के इंतजाम की समीक्षा की और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से उन प्राथमिकता वाले समूह का डेटाबेस तैयार करने को कहा जिन्हें प्रारंभिक चरण में टीका लगाया जाएगा।

तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा कर इन शहरों में टीका उत्पादन इकाइयों में टीके के विकास और उत्पादन की प्रक्रिया की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दवाब डालने वाला पति गिरफ्तार.

केंद्र सरकार कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होने पर इसके त्वरित और प्रभावी वितरण के लिए कदम उठा रही है।

सरकार ने कोविड-19 के हालात पर चर्चा करने के लिए चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता मोदी करेंगे। बैठक में टीकाकरण के विषय पर भी बातचीत हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\