देश की खबरें | उपचुनाव मतगणना : भाजपा मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश और गुजरात में आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई जिसमें भाजपा मध्यप्रदेश में 17 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल/लखनऊ/अहमदाबाद, 10 नवंबर देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई जिसमें भाजपा मध्यप्रदेश में 17 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गुजरात में आठ सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है जबकि एक पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: रुझानों में NDA को बढ़त, बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है BJP.

वहीं, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा पांच पर आगे है जबकि एक पर समाजवादी पार्टी और एक पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।

अधिकारियों ने बताया कि इन सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

यह भी पढ़े | रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को कथित TRP घोटाला मामले में किया गया गिरफ्तार- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर लोगों की संख्या सीमित की गई है और कड़ाई से सामाजिक दूरी का अनुपालन कराया जा रहा है।

इस चुनावी जंग में पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है, खासतौर पर मध्यप्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार का अस्तित्व इन नतीजों पर निर्भर करेगा।

राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया गया है। वहीं, इस चुनाव के बाद विधानसभा सदस्यों की प्रभावी संख्या 229 हो जाएगी जबकि भाजपा के इस समय 107 विधायक हैं और उसे अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कम से कम आठ सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

मणिपुर की पांच सीटों, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट, झारखंड-कर्नाटक-नगालैंड-ओडिशा और तेलंगाना की दो-दो सीटों पर संपन्न उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आ रहे रूझानों के मुताबिक भाजपा मणिपुर में एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि दो अन्य सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। वही, राज्य में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

झारखंड में भाजपा एक सीट पर और कांग्रेस दूसरी सीट पर आगे है।

कर्नाटक की दोनों सीटों पर रूझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ओडिशा की दो सीटों पर संपन्न चुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल आगे चल रहा है।

नगालैंड की दोनों सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे है और पार्टी हरियाणा की एकमात्र सीट पर भी बढ़त बनाए हुए है। तेलंगाना में भाजपा आगे चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\