विदेश की खबरें | 2050 तक नेट जीरो को होगी बड़ी टाइमिंग समस्या, खपत में कटौती की जरूरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंसिंग्टन (ऑस्ट्रेलिया), 28 अप्रैल (द कन्वरसेशन) कई जलवायु कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, इंजीनियर और राजनेता हमें आश्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि जीवन शैली, समाज या अर्थव्यवस्था में किसी भी बदलाव के बिना जलवायु संकट को तेजी से हल किया जा सकता है।

केंसिंग्टन (ऑस्ट्रेलिया), 28 अप्रैल (द कन्वरसेशन) कई जलवायु कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, इंजीनियर और राजनेता हमें आश्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि जीवन शैली, समाज या अर्थव्यवस्था में किसी भी बदलाव के बिना जलवायु संकट को तेजी से हल किया जा सकता है।

परिवर्तन के विशाल पैमाने को सुगम बनाने के लिए, इनका सुझाव है कि हमें केवल अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों के लिए जीवाश्म ईंधन की तरफ मुड़ना है, मीथेन को कम करने के लिए पशुधन भोजन में समुद्री शैवाल को शामिल करना और स्टील बनाने जैसे भारी उद्योगों में ग्रीन हाइड्रोजन को अपनाना है।

इसमें बस एक ही समस्या है: समय। हम आठ साल के भीतर उत्सर्जन को आधा करने और 2050 तक शुद्ध शून्य पर पहुंचने के लिए बहुत सख्त समयरेखा पर हैं।

मेरे नए शोध से पता चलता है कि अगर दुनिया की ऊर्जा खपत पूर्व-कोविड ​​​​दर से बढ़ती है, तो अकेले तकनीकी परिवर्तन 2030 तक वैश्विक सीओ₂ उत्सर्जन को आधा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

हमें अक्षय भंडार में तेजी लाते हुए 2050 तक ऊर्जा खपत में 50-75 प्रतिशत की कटौती करनी होगी। और इसका मतलब है कि सामाजिक नीतियों द्वारा संचालित जीवनशैली में बदलाव।

तकनीकी परिवर्तन की सीमाएं

हमें एक कठिन तथ्य का सामना करना होगा: वर्ष 2000 में, जीवाश्म ईंधन ने दुनिया की कुल प्राथमिक ऊर्जा खपत का 80 प्रतिशत आपूर्ति की। 2019 में, उन्होंने 81 प्रतिशत प्रदान किया।

आपका सवाल होगा, यह कैसे संभव है, उस समय अवधि में अक्षय बिजली की बढ़ती वृद्धि दर को देखते हुए?

क्योंकि 2020 में एक अस्थायी ठहराव को छोड़ दें तो, विश्व ऊर्जा खपत तेजी से बढ़ रही है। अब तक, अधिकांश वृद्धि की जीवाश्म ईंधन द्वारा आपूर्ति की गई है, विशेष रूप से परिवहन और गैर-विद्युत ताप के लिए।

उस समय सीमा में अक्षय बिजली में 135 प्रतिशत की वृद्धि बहुत बड़ी लगती है, लेकिन यह एक छोटे से आधार से शुरू हुई। यही कारण है कि यह बड़े आधार से जीवाश्म ईंधन वाली बिजली की छोटी प्रतिशत वृद्धि को नहीं पकड़ सका।

एक अक्षय ऊर्जा शोधकर्ता के रूप में, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि तकनीकी परिवर्तन उस बिंदु पर है जहां अब हम इसे शून्य तक पहुंचने के लिए किफायती रूप से लागू कर सकते हैं।

लेकिन संक्रमण अपने आप में काफी तेज नहीं होने वाला है। यदि हम अपने जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त नहीं करते हैं, तो यह संभावना है कि हमारा ग्रह एक जलवायु शीर्ष बिंदु को पार कर जाएगा और अधिक हीटवेव, सूखा, बाढ़ और समुद्र के स्तर में वृद्धि में अपरिवर्तनीय वृद्धि शुरू कर देगा।

एक रहने योग्य जलवायु के लिए हमारी क्या करें सूची सरल है: सभी बिजली उत्पादन को नवीकरणीय ऊर्जा में बदलने के दौरान अनिवार्य रूप से सभी परिवहन और हीटिंग को बिजली में परिवर्तित करें। लेकिन तीन दशकों में इसे पूरा करना आसान नहीं है।

नवीकरणीय विकास की बहुत अधिक दरों पर भी, हम 2050 तक सभी जीवाश्म ईंधन को बदलने में सक्षम नहीं होंगे।

यह अक्षय ऊर्जा का दोष नहीं है। परमाणु जैसे अन्य निम्न कार्बन ऊर्जा स्रोतों के निर्माण में अधिक समय लगेगा, और हमें और भी पीछे कर देगा।

क्या हमारे पास अन्य साधन हैं जिनका उपयोग हम समय पर लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कर सकते हैं?

सीओ₂ कैप्चर पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसके कोई महत्वपूर्ण योगदान देने की संभावना नहीं है। मैंने अपने शोध में जिन परिदृश्यों का पता लगाया, वे मानते हैं कि कार्बन कैप्चर और स्टोरेज या डायरेक्ट एयर कैप्चर द्वारा वातावरण से सीओ₂ को हटाना बड़े पैमाने पर नहीं होता है, क्योंकि ये प्रौद्योगिकियां जोखिम भरी और बहुत महंगी हैं।

जिन परिदृश्यों में हम समय पर जीवाश्म ईंधन को बदलने में सफल होते हैं, उन्हें कुछ अलग करने की आवश्यकता होती है।

हम ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस के नीचे रख सकते हैं यदि हम 2050 तक वैश्विक ऊर्जा खपत को 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक कम कर दें और साथ ही 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा में परिवर्तन को तेज कर दें।

व्यक्तिगत व्यवहार परिवर्तन उपयोगी है, लेकिन अपर्याप्त

आइए स्पष्ट करें: व्यक्तिगत व्यवहार परिवर्तन में शमन की कुछ संभावनाएं हैं, लेकिन यह सीमित है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने 2050 तक शुद्ध शून्य को मान्यता दी है, इसके लिए व्यवहारिक परिवर्तनों के साथ-साथ तकनीकी परिवर्तनों की भी आवश्यकता होगी। लेकिन इसके उदाहरण मामूली हैं, जैसे ठंडे पानी में कपड़े धोना, कपड़े को खुले में सुखाना और सड़कों पर गति सीमा कम करना।

जलवायु परिवर्तन पर 2022 के अंतर सरकारी पैनल ने जलवायु शमन पर रिपोर्ट में एक कदम आगे बढ़ाया है, जिसमें सामूहिक रूप से ऊर्जा खपत को कम करने के महत्व को स्वीकार करते हुए "मांग, सेवाओं और शमन के सामाजिक पहलुओं" पर एक अध्याय है। इसे प्रभावी ढंग से करने के लिए सरकारी नीतियों की जरूरत है। सबसे ज्यादा ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए अमीर लोग और अमीर देश जिम्मेदार हैं। यह इस प्रकार है कि हमें मानव कल्याण में सुधार करते हुए उच्च आय वाले देशों में खपत को कम करना होगा।

हमें ऐसी नीतियों की आवश्यकता होगी जो बड़े पैमाने पर खपत में बदलाव ला सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी