देश की खबरें | विश्व टूर फाइनल्स पर फैसला करने से पहले चीन से और अधिक स्पष्टता चाहता है बीडब्ल्यूएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शनिवार को कहा कि वह सत्र के अंतिम विश्व टूर फाइनल्स पर फैसला लेने से पहले चीन से और ‘अधिक स्पष्टता’ का इंतजार कर रहा है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शनिवार को कहा कि वह सत्र के अंतिम विश्व टूर फाइनल्स पर फैसला लेने से पहले चीन से और ‘अधिक स्पष्टता’ का इंतजार कर रहा है।

विश्व टूर फाइनल्स का आयोजन दिसंबर में होना है। चीन के खेल प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये देश इस साल बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक के ट्रायल के अलावा किसी भी पूर्व नियोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेगा।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रीवा सौर ऊर्जा परियोजना को एशिया में सबसे बड़ी बताने के लिए PM मोदी पर निशाना साधा.

इस फैसले से कई टूर्नामेंट के आयोजन पर संशय बन गया है जिसमें ग्वांग्झू में विश्व टूर फाइनल्स भी शामिल है जिसे कोविड-19 महामारी के चलते संशोधित कैलेंडर में एक हफ्ते खिसकाकर 16 से 20 दिसंबर तक कर दिया गया था।

बैडमिंटन की संचालन संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ चीन में खेल प्रशासन द्वारा 2020 के बचे हुए समय में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पांबदी के संबंध में घोषित किये गये निर्देशों से वाकिफ है। ’’

यह भी पढ़े | World Population Day 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर BS-2 लैब का किया लोकार्पण.

इसके अनुसार, ‘‘बीडब्ल्यूएफ हालात पर और अधिक स्पष्टता के लिये अपने संबंधित साझेदारों के साथ संपर्क में हैं जिसमें चीन बैडमिंटन संघ शामिल है कि बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट कैलेंडर 2020 इससे किस तरह प्रभावित होगा। ’’

देश में होने वाले अन्य टूर्नामेंट में अगस्त में होने वाले चाइना मास्टर्स को पहले ही रद्द किया जा चुका है जबकि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट और फुजोऊ चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 750 का आयोजन अब भी साल के अंत में निर्धारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान