खेल की खबरें | बटलर की धमाकेदार पारी, इंग्लैंड शृंखला जीतकर बना नंबर एक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोस बटलर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नाबाद 77 रन की धमाकेदार पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

साउथम्पटन, छह सितंबर जोस बटलर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नाबाद 77 रन की धमाकेदार पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

इस जीत से इंग्लैंड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 रैकिंग में आस्ट्रेलिया की जगह नंबर एक स्थान भी सुनिश्चित कर दिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: दुबई में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा 24 मैच.

आस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उबरकर सात विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। बटलर की 54 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गयी पारी तथा डेविड मालन (32 गेंदों पर 42 रन, सात चौके) के साथ 87 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच ओवर तक तीन विकेट पर 30 रन था जो कप्तान आरोन फिंच (33 गेंदों पर 40) और मार्कस स्टोइनिस (26 गेंदों पर 35) के आउट होने से 13 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन हो गया। ग्लेन मैक्सवेल (18 गेंदों पर 26) और एस्टन एगर (20 गेंदों पर 23) की पारियों से आस्ट्रेलिया अंतिम सात ओवरों में 68 रन जोड़ने में सफल रहा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें इस बार के आईपीएल में क्या-क्या होने वाला है नया.

इंग्लैंड ने भी जॉनी बेयरस्टॉ (नौ) का विकेट जल्दी गंवा दिया जो हिटविकेट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बटलर और मालन ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। ये दोनों स्कोर 100 रन के पार ले गये लेकिन इसके बाद आस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने शिकंजा कस दिया। एगर (27 रन देकर दो) ने मालन और टॉम बैंटन (दो) को जबकि एडम जंपा (42 रन देकर एक) ने कप्तान इयोन मोर्गन (सात) को आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया।

जब इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी दबाव में थे तब फिंच का जंपा को 19वां ओवर सौंपने का फैसला गलत साबित हुआ। इस लेग स्पिनर ने पांच गेंद के अंदर 18 रन दे दिये। मोइन अली (छह गेंद पर नाबाद 13) ने छक्का और चौका लगाया जबकि बटलर ने विजयी छक्का जड़ा।

इससे पहले इंग्लैंड के लिये आदिल राशिद और मार्क वुड (दोनों चार ओवर में 25 रन देकर एक) ने किफायती गेंदबाजी की जबकि क्रिस जोर्डन (40 रन देकर दो) सबसे सफल गेंदबाज रहे। पैट कमिन्स (पांच गेंद पर नाबाद 13) ने पारी के अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर (31 रन देकर एक) का गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा।

आस्ट्रेलिया ने आर्चर की तीसरी गेंद पर ही विस्फोटक डेविड वार्नर का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अंपायर के फैसले को चुनौती भी दी लेकिन रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद उनके दस्तानों को चूमकर गयी थी। ऊपरी क्रम में भेजे गये अलेक्सी कैरी (दो) ने मार्क वुड के अगले ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे दिया।

अनुभवी स्टीव स्मिथ (10) को इयोन मोर्गन ने अपने चपल क्षेत्ररक्षण से पवेलियन भेजा। इसके बाद फिंच और स्टोइनिस ने चौथे विकेट के लिये 49 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के 10 रन के अंदर आउट हो जाने से टीम फिर से बैकफुट पर चली गयी। फिंच ने चार चौके और दो छक्के जबकि स्टोइनिस ने भी दो चौके और इतने ही छक्के लगाये।

मैक्सवेल और एगर ने कुछ आकर्षक शॉट खेले। मैक्सवेल ने जोर्डन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से पहले टॉम कुर्रेन पर लांग ऑन पर छक्का भी लगाया। आर्चर ने अपने आखिरी ओवर में 18 रन दिये जिसमें कमिन्स का चौका और छक्का भी शामिल है।

तीसरा और अंतिम टी20 इसी मैदान पर आठ सितंबर को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी