खेल की खबरें | बटलर ने कहा, इस पारी से पहले लगा था कि यह आखिरी टेस्ट होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड की जीत के सूत्रधार रहे विकेटकीपर जोस बटलर ने कहा कि इस मैच से पहले उन्हें लगा था कि यह उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है।
मैनचेस्टर, नौ अगस्त पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड की जीत के सूत्रधार रहे विकेटकीपर जोस बटलर ने कहा कि इस मैच से पहले उन्हें लगा था कि यह उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है।
बटलर ने इस मैच से पहले 13 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था। तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में उन्होंने आक्रामक अंदाज में 75 रन बनाने के साथ क्रिस वोक्स (नाबाद 84) के साथ छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की ।
यह भी पढ़े | Virat Kohli Weightlifting Video: IPL शुरू होने से पहले विराट कोहली ने शुरू की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.
इस मैच में विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन औसत रहा था जिसके बाद टीम में उनकी जगह को लेकर आलोचना हो रही थी।
श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर ने कहा, ‘‘ कई बार जब आप अकेले होते है तो आप इस बारे में सोचते है। निश्चित रूप से मेरे मन में ऐसी बातें आ रही थी कि अगर इस मैच में मैं रन बनाने में विफल रहा तो यह मेरा आखिरी टेस्ट मैच होगा।’’
उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘ मुझे पता है कि मैंने अच्छी विकेटकीपिंग नहीं की, मैंने कुछ मौके गंवाये। इस स्तर पर आप ऐसा नहीं कर सकते। ऐसे में इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता की आपने कितने रन बनाये। आपको अच्छा करना (विकेटकीपिंग) होगा, मुझे यह पता है।’’
उन्होंने कहा कि टीम की जीत में योगदान देने की उन्हें खुशी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ आपको मैदान से बाहर की चीजों को पीछे छोड़कर यहां मैच की स्थिति पर ध्यान देना होता है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं ऐसा कर सका।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)