देश की खबरें | महिला कारोबारी ने वेतन मांगने पर दलित युवक को सैंडल मुंह से उठाने के लिए मजबूर किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मोरबी शहर में 21 वर्षीय दलित व्यक्ति के वेतन मांगने पर उसे कथित तौर पर पीटने, मुंह से अपना सैंडल उठवाने और माफी मांगने के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने आरोपी महिला कारोबारी और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोरबी, 24 नवंबर गुजरात के मोरबी शहर में 21 वर्षीय दलित व्यक्ति के वेतन मांगने पर उसे कथित तौर पर पीटने, मुंह से अपना सैंडल उठवाने और माफी मांगने के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने आरोपी महिला कारोबारी और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि युवक ने पूर्व में महिला की कंपनी में करीब 15 दिन तक काम किया था, लेकिन जब उसने वेतन की मांग की तो उसे कथित तौर पर महिला का सैंडल मुंह से उठाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि यह घटना बुधवार की है। पुलिस उपाधीक्षक (अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ) प्रतिपालसिंह जाला ने कहा कि पीड़ित नीलेश दलसानिया ने शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मोरबी शहर की 'ए' डिवीजन पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला विभूति पटेल उर्फ ​​रानीबा और उसके भाई ओम पटेल तथा प्रबंधक परीक्षित सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विभूति पटेल रानीबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन हैं, जिसका कार्यालय रावापार चौराहे पर एक व्यावसायिक परिसर में है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि अक्टूबर की शुरुआत में विभूति ने टाइल्स बेचने के लिए दलसानिया को 12,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम पर रखा।

प्राथमिकी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को उसने दलसानिया को अचानक नौकरी से निकाल दिया। इस पर जब दलसानिया ने कंपनी में 16 दिन तक काम करने के बदले अपना वेतन मांगा तो पटेल ने इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और उसके फोन कॉल का भी जवाब देना बंद कर दिया।

जाला ने कहा, ‘‘दलसानिया और उसका भाई मेहुल एक पड़ोसी व्यक्ति भावेश के साथ जब बुधवार की शाम को पटेल के कार्यालय पर पहुंचे तो महिला करोबारी का भाई ओम पटेल भी अपने कारिंदों के साथ वहां पहुंच गया और तीनों पर हमला करना शुरू कर दिया।’’

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि विभूति पटेल ने भी उसे थप्पड़ मारा और व्यावसायिक परिसर के फर्श पर उसे घसीटा। इसमें कहा गया है कि आरोपियों में शामिल परीक्षित पटेल, ओम पटेल और छह-सात अन्य अज्ञात लोगों ने उसे बेल्ट से मारा और लात-घूंसे चलाए।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वेतन मांगने पर विभूति पटेल ने अपना सैंडल उसे मुंह से उठाने और माफी मांगने के लिए मजबूर किया। महिला पर आरोप है कि उसने उसे रावापार चौराहा इलाके में दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके अलावा आरोपियों ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसे यह कहने के लिए बाध्य किया गया है कि वह विभूति के कार्यालय में पैसों की वूसली करने पहुंचा था।

पुलिस ने कहा कि घर लौटने पर दलित व्यक्ति को मोरबी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। जाला ने कहा, ‘‘सभी आरोपियों पर हमला करने, आपराधिक धमकी देने, लूटपाट करने और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू