विदेश की खबरें | कारोबारी श्रेत्था थाविसीन ने थाईलैंड का 30वां प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद में वोट हासिल किेए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के 30वें प्रधानमंत्री के लिए संसद में उपस्थित 727 सदस्यों में से 482 ने रियल एस्टेट कारोबारी श्रेत्था के पक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही, मई में हुए चुनावों के बाद से जारी गतिरोध, कानूनी तकरार और सांसदों की खरीद-फरोख्त समाप्त हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश के 30वें प्रधानमंत्री के लिए संसद में उपस्थित 727 सदस्यों में से 482 ने रियल एस्टेट कारोबारी श्रेत्था के पक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही, मई में हुए चुनावों के बाद से जारी गतिरोध, कानूनी तकरार और सांसदों की खरीद-फरोख्त समाप्त हो गई है।

मतदान पूरा नहीं हो सका, लेकिन श्रेत्था को जीत के लिए पर्याप्त वोट हासिल हो गये हैं। सदन में किसी के गिर जाने के बाद मतदान रोकना पड़ गया। तब, करीब 20 वोट डाले जाने शेष थे।

श्रेत्था के समर्थक चुनाव बाद की महीनों लंबी अनिश्चितता समाप्त होने का जश्न मना रहे हैं, जिसमें विजेता प्रगतिशील मूव फॉरवर्ड पार्टी को रूढ़ीवादी सीनेटरों ने सत्ता में आने से रोक दिया है।

रियल एस्टेट कारोबारी श्रेत्था, फीयू थाई पार्टी द्वारा बनाये गये 11 दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें निवर्तमान प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा से संबद्ध सैन्य समर्थक दो दल शामिल हैं।

मूव फॉरवर्ड को गठबंधन से बाहर कर दिया गया है। आलोचकों ने नयी सरकार को चुनाव नतीजों के साथ विश्वासघात करार दिया है, लेकिन फीयू थाई नेताओं ने इसका इस वजह से बचाव किया है कि राजनीतिक गतिरोध खत्म करने और सुलह शुरू करने के लिए यह आवश्यक है।

मंगलवार को लौटने से पहले 74 वर्षीय अरबपति थाकसिन ने कहा था कि वापस आने के उनके फैसले का सत्ता के लिए फीयू थाई पार्टी के फैसले से कोई लेना-देना नहीं है।

कई चुनाव विश्लेषकों ने यह अटकल लगायी है कि पार्टी ने थाकसिन की जेल की सजा रद्द कराने या इसकी अवधि घटाने के लिए पार्टी ने अपने पूर्व दुश्मनों से हाथ मिलाया है।

थाकसिन और उनके द्वारा समर्थित दलों ने वर्षों से सेना से संघर्ष किया है। थाकसिन ने 2006 में तख्तापलट के बाद 15 साल पहले थाईलैंड छोड़ दिया था। तख्तापलट के चलते वह प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाये थे।

थाकसिन की बहन यिंगलक शिनावात्रा नीत फीयू थाई पार्टी की सरकार को तत्कालीन सेना प्रमुख प्रयुत चान ओचा ने 2014 में अपदस्थ कर दिया था, जो अब निवर्तमान प्रधानमंत्री हैं और जिन्हें सेना से जुड़े दलों ने मई में खारिज कर दिया था।

फीयू थाई पार्टी चुनाव में दूसरे स्थान पर रही, लेकिन विजेता मूव फॉरवर्ड पार्टी को रूढ़ीवादी सीनेटरों द्वारा बार-बार खारिज किये जाने के बाद उन्हें सरकार बनाने का एक मौका मिल गया। इन सीनेटरों को पूर्ववर्ती सैन्य सरकार ने नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू