जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कारोबारी भरोसा बढ़ा: एनसीएईआर सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कारोबारी भरोसे में सुधार हुआ है और आने वाले महीनों में भी इसमें तेजी बने रहने की उम्मीद है। आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर के शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कारोबारी भरोसे में सुधार हुआ है और आने वाले महीनों में भी इसमें तेजी बने रहने की उम्मीद है। आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर के शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है।

सर्वेक्षण के अनुसार कारोबारी विश्वास सूचकांक (बीसीआई) में तिमाही आधार पर 14.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अक्टूबर-दिसंबर 2021 के 124.4 अंक से बढ़कर चौथी तिमाही में 142.9 अंक हो गया।

दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने कहा कि 2020-21 की समान अवधि के मुकाबले 2021-22 की चौथी तिमाही में बीसीआई 67.6 प्रतिशत बढ़ा।

सर्वेक्षण के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में बीसीआई के सभी चार घटकों में सुधार हुआ है। इसके तहत अगले छह महीनों में समग्र आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और छह महीने पहले की तुलना में मौजूदा निवेश माहौल सकारात्मक तथा मौजूदा क्षमता उपयोग अनुकूलतम स्तर के करीब या उससे अधिक है।

एनसीएईआर ने कहा कि सर्वेक्षण में 500 कंपनियों को शामिल किया गया। बीईएस के 115वें दौर का सर्वेक्षण मार्च 2022 में किया गया।

संस्थान 1992 से तिमाही आधार पर बीईएस का संचालन कर रहा है।

एनसीएईआर की महानिदेशक पूनम गुप्ता ने कहा कि बीईएस के ताजा दौर से संकेत मिलता है कि कंपनियों ने महामारी से प्रेरित मंदी को दूर किया है और उससे पहले देखी गई सुस्ती के मुकाबले भी कारोबारी भावनाओं में सुधार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\